बिलासपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'हमर युवा कल्याण संघ' की नई पहल, नारी शक्ति का हुआ भव्य सम्मान।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ

बिलासपुर (सुघर गांव)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में नारी शक्ति के सम्मान की एक नई मिसाल पेश की गई। 8 मार्च 2026 को 'हमर युवा कल्याण संघ छत्तीसगढ़' के तत्वावधान में विभिन्न ग्रामों में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना रहा। प्रेरणा की नई मिसाल समाज में अपनी जागरूकता और विशिष्ट उपलब्धियों से पहचान बनाने वाली महिलाओं को संघ द्वारा 'मोमेंटो' भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था का मानना है । कि महिलाओं का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और सफलता को स्वीकार कर समाज के अन्य युवाओं को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।
प्रमुख पदाधिकारियों का रहा कुशल नेतृत्व 

यह गरिमामय कार्यक्रम 'हमर युवा कल्याण संघ छत्तीसगढ़' के पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- पुनीत सर्वंश (अध्यक्ष)प्रमोद अनुरागी(उपाध्यक्ष)विमल बघेल (सचिव) गोकुल लास्कर,सनत पाटले (संरक्षक) मन्नु पाटले (संचालक)लक्ष्मण बघेल,प्रमोद बंजारे,(मिडिया प्रभारी) संतोष सर्वंश,हरी शंकर,कमलेश सुनहले ( विविध सलाहकार) साथ ही संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।
बेटियाँ समाज का गौरव हैं

संस्था के पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी सफलता समाज के लिए गौरव की बात है और यह अन्य युवाओं को सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। समाज कल्याण का संकल्प कार्यक्रम के अंत में 'हमर युवा कल्याण संघ' ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ ने यह संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी निरंतर समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाते रहेंगे ताकि एक आदर्श समाज का निर्माण हो सके।

Post a Comment

0 Comments