विधायक निवास में होली मिलन समारोह संपन्न, पवन सिंह के प्रतिनिधि शेखर चौहान की मौजूदगी में रंग और सौहार्द का उत्सव

विधायक निवास में होली मिलन समारोह संपन्न, पवन सिंह के प्रतिनिधि शेखर चौहान की मौजूदगी में रंग और सौहार्द का उत्सव 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 05 मार्च 2026,
जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के रेलड़बरी स्थित कटघोरा विधानसभा के लाडले और लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल जी के निवास में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। रंग - गुलाल,ढोल - नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
             विधायक का संदेश
कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम,भाईचारा और आपसी सौहार्द बढ़ाने का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
            शेखर चौहान का संदेश
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह के प्रतिनिधि शेखर चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर देता है।
           सरपंच प्रतिनिधि का उद्बोधन 
सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी ने कहा कि होली जैसे त्योहार गांव में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,युवा साथी और काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर होली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया।

Post a Comment

0 Comments