प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त और गतिशील बनाने के लिए कोरबा जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने अनुभवी और सक्रिय महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए दो बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं,श्रीमती अनुसुईया राठौर भाजपा महिला मोर्चा, जिला कोरबा की जिला महामंत्री नियुक्त।श्रीमती अमृता यादव हरदीबाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई,इन नियुक्तियों से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।संगठन को मिलेगी नई मजबूती नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई है। अनुसुईया राठौर (जिला महामंत्री) उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले की महिलाओं को संगठित करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। अमृता यादव (मंडल अध्यक्ष) पदभार संभालते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को जमीनी रूप से मजबूत करना और आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई भाजपा जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने इन नियुक्तियों को 'नारी शक्ति' के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। नेताओं का मानना है कि इन ऊर्जावान चेहरों के आगे आने से संगठन की कार्यक्षमता में इजाफा होगा। इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं,मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आज भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती रुकमणि नायर, जिला मंत्री अजय कंवर,कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर,पुनीराम साहू,श्रीमती मनोरमा शर्मा,श्रीमती स्वाति कश्यप ने आज कोहड़िया कोरबा निवास कार्यालय में भेंट की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन उत्तरदायित्व की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
0 Comments