नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा – उनके नेतृत्व, सरल व्यवहार और जमीनी जुड़ाव से युवाओं को मिल रही प्रेरणा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 10 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलों देवी नेताम के पुनः दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनने पर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर फूलो देवी नेताम ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता, महिलाओं और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा की तरह प्रदेश की जनता, महिलाओं और आदिवासी समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को संसद में मजबूती के साथ उठाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रमुख प्रतिक्रियाएं व विचार - संगठन के लिए गौरव का क्षण
महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फूलो देवी नेताम का दोबारा राज्यसभा सांसद बनना पूरे संगठन के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
सरल स्वभाव और व्यवहार कुशलता की मिसाल
नेताओं ने कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व,व्यवहार कुशलता और सबके साथ सहज संवाद की शैली उन्हें जननेता के रूप में अलग पहचान दिलाती है।
जमीनी जुड़ाव और युवाओं के लिए प्रेरणा
पदाधिकारियों का कहना है कि फूलो देवी नेताम का जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
इन पदाधिकारियों ने दी बधाई
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर, प्रदेश सचिव श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा, प्रदेश सचिव विजय कुंवर, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, ब्लॉक अध्यक्ष लता कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत तथा ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेणी राठिया सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती
महिला कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि फूलो देवी नेताम के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश की महिलाओं और आम जनता की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठेगी।
0 Comments