विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 19 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कोरबा जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं,पूर्व मंत्रियों,विधायकों और सांसदों के साथ कोरबा के कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद की। कोरबा नेताओं के तीखे संदेश
हरीश परसाई (संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस) ने कहा - जनता त्रस्त है, सरकार जवाब दे। संतोषी पाटले (जिला महामंत्री महिला कांग्रेस कोरबा) ने कहा - महिलाओं और गरीबों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। संजय आजाद (मंडल अध्यक्ष) ने कहा - बेरोजगारी और अपराध पर सरकार मौन क्यों?। सत्यनारायण पैकरा (अध्यक्ष पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) ने कहा - किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। कौशल श्रीवास (अध्यक्ष हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) ने कहा - भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।।
इन मुद्दों पर कांग्रेस का तीखा विरोध
मनरेगा में संशोधन,अफ़ीम के अवैध कारोबार,एलपीजी गैस संकट,धान खरीदी में भ्रष्टाचार,बढ़ती बेरोजगारी और प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। नेताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता परेशान है और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
एकजुट विपक्ष,आगे भी आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कोरबा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस विरोध को और मजबूती दी,जिससे यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा संदेश बनकर उभरा।
0 Comments