प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले में हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जो पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजे-धजे थे। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नव संवत की खुशियों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया,यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षिकाएँ मनीषा पाल,कृतिका निगम,रितु तिवारी,शालिनी सिंह, पायल श्रीवास एवं सीमा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
नूतन वर्ष का अभिनंदन
आज किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल के प्रांगण से साडा शिव मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई,पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बाल गोपाल,भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीवंत प्रदर्शन,शिक्षिकाओं और बच्चों का अटूट उत्साह। प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी एवं हमारी समर्पित टीम (मनीषा पाल, कृतिका निगम,रितु तिवारी, शालिनी सिंह, पायल श्रीवास एवं सीमा यादव) की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,आइए,अपनी जड़ों से जुड़ें और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाएं! किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल में मना हिंदू नव वर्ष किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल के बच्चों ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया। स्कूल से साडा शिव मंदिर तक निकली इस रैली में बच्चे भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए,प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी सहित समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों को भारतीय नव वर्ष के महत्व से अवगत कराया और शुभकामनाएं दीं।
0 Comments