सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी के नेतृत्व में उतरदा में भव्य चैत्र नवरात्रि ‘ज्योत जंवारा’ कार्यक्रम 2026, आस्था,परंपरा और गोंडवाना संस्कृति का अद्भुत संगम
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 19 मार्च 2026, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम उतरदा एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है,जहाँ सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी के नेतृत्व में चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर भव्य ज्योत जंवारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आदि शक्ति बुढ़ीमाई एवं कुल देवी-देवताओं की कृपा से आयोजित यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
शुभारंभ से ही गूंजेगा भक्ति का माहौल
कार्यक्रम का शुभारंभ 19 मार्च 2026 आज गुरुवार (चैत्र अंजोर परुवा) से होगा। इस दौरान नौ दिनों तक माता की ज्योत प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और जंवारा बोया जाएगा, जो गोंडवाना परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
गंगा स्नान के साथ होगा भव्य समापन
27 मार्च 2026 शुक्रवार को गंगा स्नान एवं विसर्जन के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा। इस अवसर पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और सामूहिक श्रद्धा का दृश्य देखने को मिलेगा।
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि सामाजिक एकता और गोंडवाना संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम भी है। क्षेत्र के लोग मिलकर इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हैं, जिससे आपसी भाईचारा और परंपराओं की मजबूती बनी रहती है।
सरपंच की अपील
सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी ने सभी ईष्ट,मित्र, बंधु-बांधव एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
“जय सेवा,जय बुढ़ा देव,जय गोंडवाना” – यही उद्घोष इस आयोजन को भक्ति और संस्कृति के महोत्सव में बदल देगा।
0 Comments