एलपीजी गैस मूल्य वृद्धि व दुर्ग में अफीम खेती मामले पर कांग्रेस का विरोध, हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की उठी मांग
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 09 मार्च 2026, बढ़ती महंगाई और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले मामलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा 8 मार्च को टी.पी. नगर चौक में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एलपीजी गैस के लगातार बढ़ते दामों और दुर्ग जिले में सामने आए अफीम खेती प्रकरण को गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
मुख्य बिंदु
मुकेश कुमार राठौर जिलाध्यक्ष कांग्रेस शहर ने विरोध - प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता पहले ही परेशान है,ऐसे में गैस कीमतों में वृद्धि आम लोगों पर सीधा आर्थिक बोझ है। जयसिंह अग्रवाल पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अफीम खेती जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।मनोज चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण ने कहा कि एलपीजी गैस के बढ़ते दाम से गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रभा सिंह तंवर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर घर चलाने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है।
कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी.पी.नगर चौक में कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में जय सिंह अग्रवाल,मुकेश कुमार राठौर,मनोज चौहान,प्रभा सिंह तंवर,कुसुम दुवेदी, जमुना राठौर, नंद कुमार पटेल, विकास सिंह,मधुसूदन सहित अधिक संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
0 Comments