भाजपा में युवाओं को अहम जिम्मेदारी,नरेन्द्र अहीर बने ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी,निखिल राठौर को युवा मोर्चा में दायित्व
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 10 मार्च 2026,भारतीय जनता पार्टी में संगठन को मजबूत करने और डिजिटल माध्यमों को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.विजय राठौर ने नरेन्द्र अहीर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा में निखिल राठौर को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली
नरेन्द्र अहीर और निखिल राठौर दोनों ही संगठन के जमीनी कार्यकर्ता माने जाते हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और युवाओं,बच्चों व बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के साथ बेहतर तालमेल के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान है।
संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व
दोनों लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में योगदान देते रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
नरेन्द्र अहीर ने जताया आभार
नरेन्द्र अहीर ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
निखिल राठौर ने भी दिया धन्यवाद
निखिल राठौर ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय।
0 Comments