एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव एस. जरिता लैतफलांग की मौजूदगी में महंगाई, गैस कीमत, बिजली बिल और अफीम खेती जैसे मुद्दों पर चर्चा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 16 मार्च 2026, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पाली–तानाखार और बाकीमोंगरा ब्लॉक में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय मंडल एवं सेक्टर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एस. जरिता लैतफलांग मुख्य रूप से शामिल हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रदेश में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, बढ़े हुए बिजली बिल और कथित अफीम खेती के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया।
एआईसीसी सचिव एवं सहप्रभारी एस. जरिता लैतफलांग ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की असली शक्ति है।
पूर्व विधायक पुरषोत्तम कंवर और पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जन मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
*प्रदेश पदाधिकारी गण ने जनहित मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील*
प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
*जिला पदाधिकारी*
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभा सिंह तंवर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) कुसुम द्विवेदी, जिला महामंत्री महिला कांग्रेस भुनेश्वरी महंत सहित अन्य जिला पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
*ब्लॉक पदाधिकारी*
पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, प्रदीप राठौर, छत बाई चौहान, जमुना राठौर, नंदकुमार पटेल सहित ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर के पदाधिकारी तथा अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
0 Comments