अशोक कुमार पटेल जनपद पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र की कु.पूजा साहू को CGPSC परीक्षा में सफलता हासिल करने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

अशोक कुमार पटेल जनपद पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र की कु.पूजा साहू को CGPSC परीक्षा में सफलता हासिल करने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 16 मार्च 2026,
अशोक कुमार पटेल सदस्य जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र 03 ने अपने क्षेत्र की ग्राम सोनाडुला निवासी कु.पूजा साहू को CGPSC परीक्षा में सफलता हासिल करने पर उनके घर पहुंच कर सौजन्य मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री पटेल ने अपने छात्र जीवन में एक साथ विद्यालय में कु.पूजा साहू के साथ शिक्षा ग्रहण की पुरानी यादें साझा कर उत्साहित हुए और अपने सुविचार प्रगट करते हुए कहा कि - मेरे जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम सोनाडुला एवं क्लासमेट रहे कु पूजा साहू  CGPSC की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया वे अब महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला सुपरिंटेंडेंट के पद के लिए घोषित परिणाम में ओवरऑल 19 वीं रैंक तथा महिला वर्ग में 5 वीं रैंक प्राप्त की। आपकी यह उपलब्धि परिश्रम लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है जो क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा देगी। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल सफल और जन सेवा से परिपूर्ण भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस दौरान कु पूजा साहू की परिजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे जिन्होंने अपने गांव घर की बेटी की सफलता के लिए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments