उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की मूल्यांकन परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न,निरधी केंद्र में 6 परीक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक दी परीक्षा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 22 मार्च 2026,जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 निरधी केंद्र में सफलता पूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 06 परीक्षार्थियों ने भाग लिया,जिनमें 5 ऑनलाइन एवं 01 ऑफलाइन माध्यम से शामिल रहा। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की गईं, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता की दिशा में भी सराहनीय पहल साबित हो रही है। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है।निरधी केंद्र में आयोजित परीक्षा ने यह साबित किया कि जागरूकता और अवसर मिलने पर हर व्यक्ति शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकता है।परीक्षार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। परीक्षा संचालन में अन्नपूर्णा राजपूत, सुकृता टेकाम एवं विजय कश्यप का विशेष योगदान रहा। उन्होंने संक्षिप्त संदेश में कहा कि “शिक्षा ही आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत आधार है, और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”
0 Comments