हरदी बाजार पीजी कॉलेज की समस्याओं पर मनमोहन राठौर ने ठंडा पानी व कक्षाओं में एसी की उठाई मांग

हरदी बाजार पीजी कॉलेज की समस्याओं पर मनमोहन राठौर ने ठंडा पानी व कक्षाओं में एसी की उठाई मांग
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 मार्च 2026, कोरबा जिले के हरदी बाजार स्थित शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में पीने के ठंडे पानी तथा अध्ययन कक्षों में एसी की व्यवस्था करने की मांग की है। 
मामले से जुड़े प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं - समस्या क्या है
 महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पीने के स्वच्छ व ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
             छात्रों की परेशानी 
पानी की व्यवस्था नहीं होने से कई छात्रों को घर से पानी की बोतल लेकर कॉलेज आना पड़ रहा है। वहीं आने वाले ग्रीष्मकाल और परीक्षाओं को देखते हुए कक्षाओं में गर्मी भी बड़ी समस्या बन सकती है।
           क्या की गई मांग 
एनएसयूआई ने कॉलेज परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था तथा सभी अध्ययन कक्षों में एसी लगाने की मांग करते हुए छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की है।
          छात्रों के मुद्दों पर सक्रिय राठौर
एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर लगातार जमीनी स्तर पर छात्रों के हर सुख-दुख में खड़े रहते हुए उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और शिक्षा के लिए बेहतर माहौल बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।
         जनप्रतिनिधि को भेजी गई प्रतिलिपि
 इस ज्ञापन की प्रतिलिपि ज्योत्सना महंत को भी भेजी गई है,ताकि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Post a Comment

0 Comments