कनकी में झेरिया यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,सैकड़ों समाज जन की मौजूदगी में एकता और संगठन मजबूत करने पर जोर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 मार्च 2026, जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी के नहर पारा में रविवार को झेरिया यादव समाज की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समाज के कुल देवता भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद “जय यादव, जय माधव” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बैठक में समाज की एकता, संगठन और आने वाली पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
बैठक के प्रमुख बिंदु
रिखीराम यादव जिलाध्यक्ष झेरिया यादव समाज कोरबा) ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। श्रीमती सेलेना यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि युवा वर्ग समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, युवाओं को शिक्षा,नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी में आगे बढ़ना चाहिए। संतोष यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष ने समाज के लोगों से गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। नित्यानंद यादव वरिष्ठ समाज सेवी ने समाज में जागरूकता,शिक्षा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
सामाजिक एकता का संकल्प
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के सभी लोग यादव समाज के झंडे के नीचे संगठित रहकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे।
सामाजिक विकास पर चर्चा
बैठक में शिक्षा,सामाजिक समरसता और समाज की नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रिखीराम यादव,नित्यानंद यादव,कदम यादव, राम कुमार यादव,विष्णु कुमार यादव, हेमंत कुमार, वेंकट रामा यादव, शिवनाथ यादव,नरेश यादव,ब्रिजेश यादव,रेशम लाल यादव, सुरेंद्र यादव, भानु यादव, उमेद यादव, दादू यादव, राम सतीश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।
0 Comments