सरपंच गिरिजा सत्यनारायण पैकरा व जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा ने दी होली की शुभकामनाएँ

सरपंच गिरिजा सत्यनारायण पैकरा व जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा ने दी होली की शुभकामनाएँ
 ग्राम पंचायत केराझरिया सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 03 मार्च 2026,
जिले के जनपद पंचायत पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरिजा सत्यनारायण पैकरा तथा जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। अपने संदेश में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर खुशियां मनाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की प्रेरणा देता है। सभी लोग हर्षोल्लास के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। 
 उनका संदेश इस प्रकार है - 
           आपसी भाईचारा बढ़ाएं
 होली का पर्व सभी समाज और वर्गों को एकजुट कर प्रेम व एकता का संदेश देता है।
      शांति और सद्भाव से मनाएं होली 
सभी लोग त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
     सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैकरा का संदेश
 उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत केराझरिया के सभी ग्रामीणों से अपील है कि होली का पर्व मिलजुलकर, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा गांव की एकता और सौहार्द की परंपरा को मजबूत करें।
      जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा का संदेश
 उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में खुशहाली,समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए तथा सभी के जीवन में सफलता और सुख के रंग भरे। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत केराझरिया सहित जनपद पंचायत पाली क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख,समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। यह संदेश जिला कोरबा के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments