पूर्णिमा शोभा सिंह जगत की उपस्थिति में किसानों के खातों में धान अंतर राशि हस्तांतरण
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 02 मार्च 2026,
जिले अंतर्गत में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से पाली विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में धान की अंतर राशि सीधे हस्तांतरित किए जाने के अवसर पर क्षेत्र के किसान व जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है,जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, कटघोरा विधायक प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति सहकारिता व उद्योग उत्तम सिंह ओरके, जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार राज, दिलीप कंवर, सुरेश निषाद, श्रीमती मनीषा मिथलेश कंवर, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पूर्णिमा शोभा सिंह जगत का संदेश
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्णिमा शोभा सिंह जगत ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।
गिरिजा सत्यनारायण पैकरा का उद्बोधन
ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच श्रीमती गिरिजा सत्यनारायण पैकरा ने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और खेती को नई दिशा मिल रही है।
अजय जायसवाल का वक्तव्य
नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि सरकार किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर उन्हें मजबूत करने का कार्य कर रही है।
अधिकारियों की भागीदारी
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अजय सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.यू.के.तंवर एवं मोहन शेंडे, ग्रामीण सहकारिता बैंक के प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक रेवती रमन कश्यप,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान किसानों को आदान सहायता राशि के प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिक संख्या में किसानों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना और योजना के तहत राशि हस्तांतरण के साक्षी बने। किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।
0 Comments