कटघोरा में विधायक की मौजूदगी में हुआ ‘स्वस्थ पंचायत सम्मेलन’,डॉ.पवन सिंह ने मितानिनों के योगदान को सराहा

कटघोरा में विधायक की मौजूदगी में हुआ ‘स्वस्थ पंचायत सम्मेलन’,डॉ.पवन सिंह ने मितानिनों के योगदान को सराहा 
500 से अधिक मितानिन बहनों की ऐतिहासिक भागीदारी,स्वस्थ और स्वच्छ पंचायत बनाने का लिया संकल्प
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 02 मार्च 2026, जिले के कटघोरा स्थित सांस्कृतिक भवन में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। सम्मेलन में 500 से अधिक मितानिन बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।    
                       मुख्य बिंदु - 
        मितानिन बहनों की बड़ी भागीदारी
सम्मेलन में जिलेभर से पहुंची 500 से अधिक मितानिन बहनों ने स्वास्थ्य,स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
             विधायक का संदेश
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मितानिन बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
          डॉ.पवन सिंह का उद्बोधन 
डॉ.पवन सिंह ने कहा कि “गांव का हर परिवार जब स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक होगा,तभी स्वस्थ पंचायत का सपना साकार होगा।”
       स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष चर्चा 
सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
     कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अतिथि
इस अवसर पर राजेश यादव (प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जिला संयोजक मितानिन),रघुराज उइके (पूर्व सदस्य युवा आयोग),संजय शर्मा (जिला महामंत्री कोरबा),अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह,पियुष अग्रवाल,मन्नू राठौर,अनुराग दुहलानी,जय गर्ग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण तथा अधिक संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।
         स्वस्थ पंचायत निर्माण का संकल्प 
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर स्वस्थ,स्वच्छ और सशक्त पंचायत निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments