अधिकारों की लड़ाई तेज करने और संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 02 मार्च 2026, जिले के ग्राम पंचायत रेकी में भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में भू-विस्थापित परिवारों की समस्याओं, रोजगार, मुआवजा तथा लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
भू-विस्थापित परिवारों के लंबित रोजगार और मुआवजा मामलों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रशासन और संबंधित कंपनियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा।
आगे की रणनीति
जल्द ही जिला स्तर पर बड़ी बैठक आयोजित कर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भू-विस्थापितों के अधिकारों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा
जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि भू - विस्थापितों के अधिकारों के लिए संगठन हमेशा संघर्षरत रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और कहा कि जब तक हर प्रभावित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा,तब तक संगठन की आवाज बुलंद होती रहेगी। बैठक में ईश्वर पटेल,राजकुमार ओगर,बसंत कुमार पटेल,नंदलाल पटेल,अजय कुमार, बृजपाल कंवर,उमेश कुमार कश्यप,मोहनलाल,रामेश्वर, दयाराम,भगवत प्रसाद एवं प्रमोद कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments