वर्षों से अधूरा जवाली-चाकाबुड़ा पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत, राजेश यादव ने उठाई तत्काल निर्माण की मांग,जवाली-चाकाबुड़ा पुल का निर्माण जल्द हो वरना होगा चक्काजाम - राजेश यादव


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ

कटघोरा ( सुघर गांव )। कोरबा जिले से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव ने जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर अधूरे पड़े पुल निर्माण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुल का काम तत्काल शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

राजेश यादव ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण लंबे समय से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। आधे-अधूरे निर्माण ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। प्रभारी मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। बरसात में बढ़ जाती है मुसीबत यादव ने कहा कि पुल न होने से किसानों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहता है और हादसों का डर बना रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित में इस पुल का पूरा होना अनिवार्य है।

प्रशासन को दी चेतावनी

राजेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन और ठेकेदार की उदासीनता के कारण विकास कार्य रुका हुआ है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "यदि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो हम चक्काजाम करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"

Post a Comment

0 Comments