सिद्धार्थ तिवारी की अपील: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं होली

सिद्धार्थ तिवारी की अपील: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं होली 
 पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों से की जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील
  विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 मार्च 2026, जिले में इस वर्ष होली पर्व को शांति पूर्ण,सुरक्षित और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिला पुलिस ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे रंगों के इस पावन पर्व को भाईचारे, प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग से दूर रहें। एसपी तिवारी ने कहा कि होली खुशियों और मेल-मिलाप का त्योहार है, इसलिए सभी नागरिक सामाजिक मर्यादा का पालन करें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। जिला पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख निर्देश और अपील
              जबरन रंग न लगाएं
 होली प्रेम और सहमति का पर्व है,इसलिए किसी पर जबरदस्ती रंग डालने या हुड़दंग से बचें।
           नशे में वाहन चलाने से बचें
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीजे और साउंड सिस्टम की तेज आवाज से परहेज
ध्वनि प्रदूषण से बचें और तय नियमों के अनुसार ही साउंड सिस्टम का उपयोग करें।
       संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें
 किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले या उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं,जिम्मेदार नागरिक बनकर होली मनाने की अपील भी की गई है ताकि जिले में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहे।

Post a Comment

0 Comments