ओंकार सिंह नेटीं,इंद्रसेन यादव व विष्णु कुमार यादव ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 14 मार्च 2026,जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उतरदा में आयोजित वैवाहिक समारोहों में समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर उतरदा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच ओंकार सिंह नेटीं, पूर्व उपसरपंच इंद्रसेन यादव तथा विष्णु कुमार यादव, जिला ब्यूरो चीफ, कोरबा – सुघर गांव दैनिक पत्रिका समाचार, कोरबा (छत्तीसगढ़) ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन,उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना की। ग्राम पंचायत उतरदा में आयोजित विवाह समारोह में तानसेन यादव के सुपुत्र एवं ओमप्रकाश यादव के छोटे भाई अमित यादव के शुभ विवाह अवसर पर सभी ने पहुंच कर नवदंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किया और उनके जीवन में खुशहाली व तरक्की की मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान आशीष राठौर, गौरव राठौर, ओमप्रकाश यादव सहित परिजन, मित्रगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में रेलडबरी निवासी श्री अन्त राम पटेल की पुत्री एवं उमेश पटेल की बहन के विवाह समारोह में भी सभी ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य,सुख-समृद्धि और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
0 Comments