आदर्श नगर बजरंग चौक में 2 अप्रैल को धार्मिक उत्साह, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 अप्रैल 2026, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम उतरदा मोहल्ला लोटनापारा के आदर्श नगर बजरंग चौक में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलने जा रहा है। यहां हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालु भक्तों को सहपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। विशेष आकर्षण व आयोजन की झलकियां
भक्ति और श्रद्धा का महापर्व
इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी,जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहेगा।
सुबह 11 बजे से पूजन प्रारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे से होगा,जो श्रद्धालुओं के आगमन तक निरंतर जारी रहेगा।
ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम के युवाओं व बुजुर्गों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
सामूहिक आस्था का प्रतीक आयोजन
यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है,बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त करेगा। आयोजक समिति, आदर्श नगर बजरंग चौक लोटनापारा (उतरदा) द्वारा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।
0 Comments