सभापति कमलेश कुर्रे ने विद्युत विभाग से तत्काल सुधार कार्य कराने की उठाई मांग
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 03 मार्च 2026, जिले के जनपद पंचायत पाली के पर्यावरण एवं स्वच्छता समिति के सभापति कमलेश कुमार कुर्रे ने ग्राम पंचायत कोरबी के छुईहापारा से हरदीपारा मार्ग पर झूल रही हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन बेहद नीचे होने के कारण ग्रामीणों और किसानों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।
मुख्य बिंदु -
सड़क के ऊपर खतरनाक स्थिति में बिजली तार
ग्राम पंचायत कोरबी के छुईहापारा से हरदीपारा मार्ग पर 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन मात्र 8-9 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है,जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
किसानों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी
इस मार्ग से किसान अपने कृषि उत्पाद,ट्रैक्टर और मशीनरी लेकर गुजरते हैं, लेकिन नीचे झूलती बिजली लाइन के कारण आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
सभापति कमलेश कुर्रे ने कहा कि यदि समय रहते लाइन की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
जमीनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं श्री कुर्रे
कमलेश कुर्रे की कार्यशैली हमेशा जमीनी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहती है। क्षेत्र में कोई भी समस्या उनके संज्ञान में आते ही वे तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर उसके निराकरण की पहल करते हैं।
विद्युत विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग
उन्होंने विद्युत विभाग के सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंप कर सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित ऊंचाई तक उठाने और समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
0 Comments