मनमोहन राठौर का बड़ा हमला प्रधानमंत्री सड़क पर कब्जा,अंधेरे में जान जोखिम में - प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से की तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 22 मार्च 2026, जिले अंतर्गत पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी बाजार की रेंकी रोड पर व्याप्त अव्यवस्था अब एक गंभीर जनमुद्दा बनती जा रही है। आदर्श औद्योगिक विस्फोटक लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री सड़क पर भारी वाहनों को खड़ा कर आवागमन बाधित किया जा रहा है, वहीं संयंत्र के सामने प्रकाश व्यवस्था के अभाव ने रात्रि में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा दिया है। इस पूरे मामले को लेकर एनएसयूआई (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
सड़क पर कब्जा,आवागमन बाधित
कंपनी द्वारा सड़क पर भारी वाहनों की पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। मनमोहन राठौर के अनुसार यह आम जनता के अधिकारों का उल्लंघन है। मांग - तत्काल वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया जाए।
अंधेरे में बढ़ता हादसों का खतरा
संयंत्र के सामने पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में सड़क खतरनाक हो गई है। इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए चिंता जताई गई। मांग - उच्च स्तरीय स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य
25 अगस्त 2025 को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। मांग - जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
आंदोलन की चेतावनी
लगातार बनी समस्या से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। राठौर ने स्पष्ट किया कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। निवेदन - आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थायी समाधान लागू किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक ठोस कदम उठाता है।
0 Comments