प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से संचालित 'उल्लास नवभारत साक्षरता महा अभियान' के तहत आज ग्राम पंचायत रंगोले में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। पाली नुनेरा संकुल के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला रंगोले में आयोजित इस परीक्षा में ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बुजुर्गों और युवाओं में दिखा शिक्षा के प्रति जज्बा इस अभियान को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 10 परीक्षार्थियों का लक्ष्य रखा गया था। परीक्षा की खास बात यह रही कि इसमें 71 वर्षीय बुजुर्ग फूल बाई ने सबसे अधिक उम्र की परीक्षार्थी के रूप में हिस्सा लेकर मिसाल पेश की। वहीं, 25 वर्षीय नीराबाई सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी रहीं। दोनों ने शिक्षा के प्रति अपनी जागरूकता दिखाते हुए समाज को प्रेरणा दी।
जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत रंगोले के उपसरपंच श्री संजय कंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जो पूरे समय परीक्षा केंद्र में डटे रहे। संकुल समन्वयक अशोक भारद्वाज और श्री आर.के. कौशिक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, ग्राम प्रभारी विजय कुमार तंवर,विजय देवांगन, अतिथि शिक्षक श्रीमती अनु लता कंवर,संतलाल यादव,राम महंत और वकील दास महंत ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शालेय परिवार ने जताया आभार
ग्राम पंचायत रंगोले को पूर्ण साक्षर बनाने के संकल्प के साथ सभी शिक्षकों और प्रबुद्ध जनों ने देश सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन के लिए शालेय परिवार की ओर से सभी सहयोगियों और जनप्रतिनिधियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
0 Comments