सात्विक उच्च विचार के धनी,लोकप्रिय जन नायक चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव छ.ग.के मुख्य आतिथ्य में परसाडीह (बिलाईगढ़) में ममतामईं मिनीमाता जी की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई

सात्विक उच्च विचार के धनी,लोकप्रिय जन नायक चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव छ.ग.के मुख्य आतिथ्य में परसाडीह (बिलाईगढ़) में ममतामईं मिनीमाता जी की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई 
   बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 13 मार्च 2026,
 चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक बिलाईगढ़ ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक ग्राम पंचायत परसाडीह में मां मिनीमाता जी की प्रतिमा स्थापना,जोड़ा नवीन जोड़ा जैतखाम और सतनाम भवन, पुलिया निर्माण कुल 04 कार्य के लिए 10 लाख रुपए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से सत्र 2022 में स्वीकृत किया था। आज 13 मार्च 2026 को मां मिनीमाता की जयंती पर नारी सशक्तिकरण एवं सुघर गांव दैनिक समाचार स्थापना दिवस पर पत्रकारों का 01दिवसीय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन में श्री राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मिनीमाता प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर मिनीमाता के जयंती पर नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्व सहायता महिला समूह,रजनीके महिलाओं का सम्मान तथा समाज सेवा, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति देकर गौरवान्वित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव शामिल रहा तथा इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतनामी समाज बिलाईगढ़ अध्यक्ष सालिक राम घृतलहरे, राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े, श्रवण कुमार घृतलहरे संपादक सुघर गांव, सलाहकार संपादक सुंदर लाल लहरे,उत्तम कुमार टंडन शिक्षक, श्याम लाल टंडन पंथी गायक कलाकार,राजेंद्र जांगड़े, अधिवक्ता विष्णु जाटवर, कमलेश जांगड़े, संत रामदास लहरे, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती शांति बाई जांगड़े, श्रीमती पुष्पा बाई लहरे,डॉ.परमानंद साहू सहित अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना तथा माँ मिनीमाता जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का संयोजक सुघर गाँव दैनिक समाचार पत्र रायपुर के द्वारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गाया। जो शांति पूर्ण सफल हुआ

Post a Comment

0 Comments