संभागीय ब्यूरो
केवरा ( सुघर गांव ) छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मे आज 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम केवरा में 'नारी शक्ति' को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 'हमर युवा कल्याण संघ छत्तीसगढ़' के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसने समाज में प्रेरणा की एक नई मिसाल पेश की है। नशा मुक्ति प्रतियोगिता की विजेता लकी कुमारी सम्मानित समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि ग्राम केवरा की होनहार बेटी कुमारी लकी (पिता श्री श्यामलाल रवि रोहिदास), जो शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केवरा में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, ने 'नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता' में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि और समाज के प्रति उनकी जागरूकता को देखते हुए 'हमर युवा कल्याण संघ' द्वारा उन्हें सप्रेम भेंट प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति,यह कार्यक्रम हमर युवा कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय Drx. प्रमोद अनुरागी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निम्नलिखित गणमान्य नागरिकों द्वारा की गई।
श्यामलाल
सत्यनारायण
घूरन जगमोहन
संस्था के पदाधिकारियों ने लकी कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियाँ समाज का गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। 'हमर युवा कल्याण संघ' ने आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे निरंतर समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते रहेंगे।
0 Comments