प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले थाना हरदी बाजार के ग्राम जोरहाडबरी निवासी चुमन लाल कुर्रे का 26 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार कुर्रे पिछले कई दिनों से लापता है। शुभम कोरबा के पाम मॉल स्थित विनय देवांगन के 'कोसा सेंटर' में काम करता था।
घटना का विवरण :-
शुभम अंतिम बार 15 फरवरी 2026 को काम पर गया था। 18 फरवरी को जब वह काम पर नहीं पहुँचा, तो दुकान संचालक ने उसके पिता को सूचना दी। पिता चुमन लाल ने शुभम के गेवरा घाट स्थित किराए के मकान और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुभम का मोबाइल नंबर (7067224186) भी लगातार बंद आ रहा है।
पुलिस में रिपोर्ट :-
परिजनों ने 22 फरवरी को कोरबा के सी.एस.ई.बी. (CSEB) पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है।
पहचान के मुख्य चिन्ह :-
नाम शुभम कुमार कुर्रे
आयु 26 वर्ष
कद 5 फीट 6 इंच
रंग गोरा (दुबला-पतला शरीर)
पहनावा सफेद और काले रंग की चेक शर्ट, काला पैंट और चमड़े के जूते।
शिक्षा स्नातक (Graduate)
परिजनों की अपील :-
परिजनों का बुरा हाल है और उन्होंने भावुक अपील की है कि शुभम जहाँ भी हो, तुरंत घर लौट आए या संपर्क करे।यदि किसी को भी शुभम कुमार कुर्रे के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें:
मोबाइल नंबर: 88175-08890
निकटतम पुलिस स्टेशन या CSEB चौकी, कोरबा
0 Comments