सरपंच राजू लाल श्रोते (अध्यक्ष कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ) के नेतृत्व में बतारी पंचायत में विकास की रफ्तार तेज
*जगन्नाथ यात्रा को मंजूरी,उपलब्धियों से भरा एक वर्ष*
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 03 मार्च 2026, जिले अंतर्गत कटघोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत बतारी में आयोजित विशेष बैठक में पंचायत हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ एवं सरपंच राजू लाल श्रोते, सचिव शिव जनार्दन, रोजगार सहायक देव कुमार यादव तथा सभी पंच गण मौजूद रहे।
जगन्नाथ यात्रा का सामूहिक निर्णय
सर्वसम्मति से 07 मार्च 2026 को जगन्नाथ यात्रा के लिए सामूहिक रूप से प्रस्थान करने का निर्णय लिया गया।
एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा
पंचायत के एक वर्ष के कार्यकाल में पूर्ण हुए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई और संतोष व्यक्त किया गया।
योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक
मूलभूत सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।
ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख
मंत्रियों का ऐतिहासिक आगमनसरपंच के नेतृत्व में पहली बार पंचायत में 02 कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) तथा श्याम बिहारी जायसवाल (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) का आगमन हुआ,जिसे पंचायत के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया गया।
जन सहभागिता और पारदर्शिता पर जोर
बैठक में विकास कार्यों में पारदर्शिता और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी।
सरपंच राजू लाल श्रोते का उद्बोधन
अपने संबोधन में अध्यक्ष कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ एवं सरपंच राजू लाल श्रोते ने कहा,“बतारी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में और भी जनहितकारी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।”
होली मिलन व शुभकामनाएं
बैठक के अंत में सरपंच ने सभी प्रतिनिधियों व स्टाफ को मिठाई, गुलाल एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर होली की बधाई दी। बतारी पंचायत आज संगठित प्रयासों और मजबूत नेतृत्व के बल पर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
0 Comments