ग्रामीणों ने कलेक्टर से की उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 03 मार्च 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी (धतुरा) के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक भावसिंह पाटले पर प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समस्त ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
ग्रामीणों के प्रमुख आरोप इस प्रकार हैं –
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी
आरोप है कि वास्तविक हितग्राही के स्थान पर अन्य लोगों के नाम पर भुगतान कराया गया तथा प्रति आवास 15 से 20 हजार रुपये तक कमीशन लिया गया।
जियो टैगिंग के नाम पर अवैध वसूली
हितग्राहियों से 2 से 5 हजार रुपये तक राशि लेने का आरोप लगाया गया है।
फर्जी जियो टैगिंग कर राशि आहरण
बिना पूर्ण निर्माण के आवास की पूरी राशि निकालने की शिकायत सामने आई है।
जॉब कार्ड के नाम पर वसूली
प्रत्येक परिवार से 500 - 600 रुपये मांगकर मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार गारंटी के तहत हुए कार्यों की भी अधिकारियों की उपस्थिति में जांच होनी चाहिए, ताकि मजदूरों का शोषण बंद हो सके और दोषियों को दंड मिल सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के समस्त कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को भी प्रेषित की गई है।
0 Comments