सावधान! रोहिदास समाज को बांटने की कोशिश अब पड़ेगी महंगी, सामाजिक कार्यक्रमों से किए जाएंगे बाहर,मां महामाया की नगरी में गूंजी एकता की आवाज,बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग के रोहिदास समाज को दो गुटों में बांटने वालों की अब खैर नहीं।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ

बिलासपुर ( सुघर गांव )। जिले के रतनपुर प्रसिद्ध देवीस्थल मां महामाया मन्दिर के दुलहरा स्थित संत शिरोमणी रविदास मंदिर परिसर में रोहिदास समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक अत्यंत गरिमामय और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज की सभी क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के मुख्य निर्णय :-

बैठक में उपस्थित सरगुजा संभाग एवं बिलासपुर संभाग के रोहिदास समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद दोनो संभागों के वरिष्ठजन एवं विवाओं के सर्वसम्मति से निम्नलिखित कड़े निर्णय लिए गए है।
विभाजन करने वालों पर कार्रवाई :-

आपको बता दे,कि दोनो संभागों के रोहिदास समाज के जो व्यक्ति रोहिदास समाज को सतनामी और सूर्यवंशी जैसे दो अलग-अलग भागों में बांटने या परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सामाजिक व्यवस्था और समाज की सभी गतिविधियों से दूर रखा जाएगा।
सामाजिक बहिष्कार का आह्वान :-

समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे व्यक्तियों के किसी भी निजी कार्यक्रम में समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा।

 निमंत्रण पर रोक:- स्पष्ट किया गया है कि समाज को विभाजित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त लोगों को रोहिदास समाज के किसी भी आगामी सामाजिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
एकता की अपील :- बैठक के अंत बिलासपुर सरगुजा के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान और मान-मर्यादा सर्वोपरि है, और इसे खंडित करने वाले प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments