प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। आगामी होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर रविवार को हरदीबाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र में शांति,भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर चर्चा की गई। पुलिस की सख्त चेतावनी थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस विशेष रूप से निम्नलिखित गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
हुड़दंग और विवाद :- शराब पीकर हंगामा करने या लड़ाई-झगड़ा करने वालों पर सख्त नजर रहेगी।
जबरदस्ती रंग लगाना :- किसी की मर्जी के बिना जबरन रंग-गुलाल लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
अवैध शराब :- क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर पूर्णतः रोक रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी के लिए चार पेट्रोलियम पार्टियां (गश्ती दल) तैनात की गई हैं।ये पार्टियां लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगी। शांति समिति के सदस्यों और कोटवारों को किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से लोकेश्वर कंवर (सरपंच), चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन, छोटे लाल पटेल, अनिल टंडन, अरुण राठौर, बाबूराम राठौर, रामू जायसवाल, विजय जायसवाल, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, निलेंद्र राठौर, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज ध्रुवा, सराई सिंगार सोनसाय भैना, तीजराम उर्रे (रेंकी सरपंच), शिव यादव (उपसरपंच), कुंवर सिंह राज, बरन सिंह, कामता प्रसाद मरावी, मुरली शंकर सिंह कंवर, रवि राठौर, नाजीम खान (नेवसा उपसरपंच) और रफिक खान सहित क्षेत्र के महिला-पुरुष कोटवार शामिल हुए।
0 Comments