प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
हरदीबाजार/कोरबा ( सुघर गांव )। ग्राम पंचायत मुड़ापार में शनिवार को नारी सम्मान और सामाजिक सुधार की एक नई इबारत लिखी गई। महिला कमांडो टीम एवं शांति व न्याय समिति के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक सम्मेलन सत्र-2026 में ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को अवैध शराब और नशे की बुराइयों से मुक्त करने का संकल्प लिया।
मुख्य उद्देश्य :-
नशा मुक्ति और नारी सुरक्षा कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु गांव में बढ़ती हुई अवैध कच्ची शराब की बिक्री और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना रहा। वक्ताओं ने जोर दिया कि नशा न केवल परिवारों को आर्थिक रूप से बर्बाद कर रहा है, बल्कि इससे घरेलू हिंसा और अपराधों में भी वृद्धि हो रही है।
अवैध शराब पर प्रहार, कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु रणनीति तैयार की गई"शिक्षा युक्त गांव" की परिकल्पना के तहत युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित किया गया,समाज में जागरूकता फैलाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने का आह्वान किया गया।
नारी सुरक्षा :-
महिला कमांडो को सशक्त बनाकर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की महिला कमांडो के जज्बे को सलाम करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुड़ापार की सरपंच श्रीमति सिल्की कुंवर सिंह राज ने की।
भुवनेश्वर टेकाम (जनपद सदस्य)श्रीमति बृज बाई मरकाम (सरपंच, धतुरा) व श्रीमति यशोदा बाई ओड़े (सरपंच,बम्हनीकोना) थाना हरदीबाजार से थाना स्टाप एवं उप-निरीक्षक सुकांत पाण्डेय ने पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया,सामुदायिक सहभागिता पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित इस सम्मेलन में मुड़ापार, धतुरा और बम्हनीकोना के पंचगण, पत्रकार बंधु और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला कमांडो की इस मुहीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि नारी शक्ति ठान ले, तो समाज से नशे जैसी कुरीति का अंत निश्चित है।
आयोजक :- महिला कमांडो मुड़ापार एवं शांति व न्याय समिति, ग्राम पंचायत मुड़ापार।
0 Comments