सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी के नेतृत्व में उतरदा में भव्य चैत्र नवरात्रि ‘ज्योत जंवारा’ कार्यक्रम 2026 आस्था,परंपरा और गोंडवाना संस्कृति का अद्भुत संगम
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 21 मार्च 2026, जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम उतरदा में चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व आज शाम से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विधिवत प्रारंभ हो गया। सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी के नेतृत्व में आयोजित ‘ज्योत जंवारा’ कार्यक्रम की शुरुआत जवा बोवाई के साथ हुई, जिसमें अधिक संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्ति माहौल में हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम के प्रथम दिन सरपंच निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता की ज्योत प्रज्वलित की गई। जंवारा बोवाई के साथ ही पूरा वातावरण “जय सेवा,जय बुढ़ा देव,जय गोंडवाना” के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
शुभारंभ अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से अधिक संख्या में महिलाएं,बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए। सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवरात्रि की शुरुआत की, जिससे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
गोंडवाना संस्कृति की झलक
यह ‘ज्योत जंवारा’ कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गोंडवाना संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। 09 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन पूजा, भजन-कीर्तन और पारंपरिक अनुष्ठान होंगे।
समापन होगा गंगा स्नान के साथ
आगामी 27 मार्च को गंगा स्नान एवं जंवारा विसर्जन के साथ इस भव्य आयोजन का समापन किया जाएगा, जिसमें पुनः अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।
सरपंच का संदेश
सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी ने कहा कि यह आयोजन हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।“जय सेवा,जय बुढ़ा देव,जय गोंडवाना”– इसी उद्घोष के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो उठा।
0 Comments