तिलक,पुष्प स्वागत के साथ बच्चों ने खेलकूद व गतिविधियों का लिया आनंद
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 21 मार्च 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला रेलडबरी में (बाल मैत्री) कार्यक्रम उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र रेलडबरी 01 और 02 एवं राऊतपारा 03 केंद्रों के 04 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने कक्षा - 01 के विद्यार्थियों व शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और बालगीत, कहानी तथा खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मितानिन सीता कश्यप,नीरा नेटी,उर्मिला पटेल एवं शिक्षिकाएं अनीता राठौर,माया साहू,कु.पूजा किरण द्वारा बच्चों और अभिभावकों का तिलक लगाकर व पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
संदेश
अनीता राठौर (शिक्षिका) ने कहा - बच्चों को शुरू से ही विद्यालय का माहौल अपनापन दे,ताकि वे बिना किसी डर के पढ़ाई में रुचि लें। माया साहू (शिक्षिका) ने कहा - खेल - खेल में सीखने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जल्दी घुल - मिल जाते हैं। कु.पूजा किरण (शिक्षिका) ने कहा - प्रारंभिक शिक्षा को आनंदमय बनाना जरूरी है,ताकि बच्चे विद्यालय को अपना दूसरा घर समझें और सीखने के प्रति उत्साहित रहें। भगवती साहू (सुपरवाइजर) ने कहा - ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। सीता कश्यप,नीरा नेटी,उर्मिला पटेल (मितानिन) ने कहा - स्वस्थ, खुश और आत्मविश्वासी बच्चे ही आगे चलकर अच्छे विद्यार्थी बनते हैं। गौरी राठौर,नंदनी,अनीता (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) ने कहा - छोटे बच्चों को खेल - खेल में सीखने का अवसर मिलना चाहिए, जिससे उनकी बुनियाद मजबूत हो।
अभिभावक गण
इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में स्कूल के प्रति डर खत्म होता है और वे उत्साह के साथ पढ़ाई की ओर आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम में शाला स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही। शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उच्च कक्षाओं में जाने से भयमुक्त करना, पुराने एवं नए बच्चों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा व्यवहारिक रूप से पढ़ाई में रुचि बढ़ाना है। यह पहल बच्चों को सहज, सुरक्षित और आनंदमय शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।
0 Comments