परीक्षा शुल्क वृद्धि पर उबाल टी.पी.नगर में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

परीक्षा शुल्क वृद्धि पर उबाल टी.पी.नगर में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन
 छात्रहित में आर–पार की चेतावनी, निर्णय वापस नहीं तो व्यापक जन आंदोलन
          विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
    कोरबा (सुघर गांव)। 22 फरवरी 2026,
 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में  (एनएसयूआई) ने टी.पी.नगर में जोरदार हड़ताल और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शुल्क वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
           पदाधिकारियों के वक्तव्य
 मनमोहन राठौर (जिलाध्यक्ष, ग्रामीण) ने कहा - विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डालना अन्याय है। एनएसयूआई छात्रहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। निर्णय वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। भूपेंद्र चौबे (जिला उपाध्यक्ष) ने कहा - ग्रामीण अंचल के छात्रों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। सरकार को तुरंत यह फैसला निरस्त करना चाहिए। देवेंद्र यादव (जिला उपाध्यक्ष) ने कहा - एनएसयूआई हमेशा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। रवि पटेल (जिला महासचिव) ने कहा - शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं। अतिरिक्त शुल्क वसूली बंद होनी चाहिए,अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। आकाश पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा) ने कहा - ब्लॉक स्तर पर भी आंदोलन को व्यापक किया जाएगा और हर छात्र तक यह आवाज पहुंचाई जाएगी। सौरभ (विधानसभा अध्यक्ष कटघोरा) ने कहा - यदि शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
           प्रदर्शन में उपस्थित
10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध हड़ताल और प्रदर्शन में सचिन, अर्जुन सिंह, सोनू, मुकुल, नरेश पटेल, रजनीश कमरों, दुर्गेश, तरुण, नवीन पटेल, गौरव कुमार, नूतन, देवनाथ, अनिकेत, सूरज नेताम, धनंजय राठौर, खगेश, सूरज, चंद्रिका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने एक स्वर में शुल्क वृद्धि को छात्र विरोधी निर्णय बताते हुए सरकार से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की और आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का संकेत दिया।

Post a Comment

0 Comments