सजग कोरबा अभियान परीक्षा व होली पर सख्ती, डीजे व होली विक्रेताओं की बैठक,नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

सजग कोरबा अभियान परीक्षा व होली पर सख्ती,
 डीजे व होली विक्रेताओं की बैठक,नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 22 फरवरी 2026, आगामी बोर्ड परीक्षाओं एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शासन के नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।
         डीजे संचालकों के लिए सख्त निर्देश 
शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन अनिवार्य, रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पूर्णत बंद (विशेष अनुमति के बिना), ध्वनि स्तर तय डेसिबल सीमा के भीतर ही रखें,परीक्षा केंद्रों,स्कूलों एवं अस्पतालों के आस पास विशेष सावधानी, उल्लंघन पर उपकरण जब्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण व कानूनी कार्यवाही, अधिकारियों ने दो टूक कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
      होली सामग्री विक्रेताओं के लिए चेतावनी
 किसी भी प्रकार के मुखौटे (मास्क) की बिक्री पूर्णत प्रतिबंधित, अश्लील आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पर रोक,हानिकारक रासायनिक रंगों की बिक्री सख्त वर्जित, उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार पर वैधानिक कार्यवाही, वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।
          पुलिस प्रशासन का संदेश
“शांतिपूर्ण परीक्षा, सुरक्षित उत्सव” — इसी संकल्प के साथ कोरबा पुलिस शहरवासियों से सहयोग की अपील कर रही है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं निर्विघ्न संपन्न हों और होली का पर्व हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ मनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments