बतारी पंचायत में कृषि शिविर संपन्न,सरपंच राजू लाल श्रोते,सचिव शिव जनार्दन व रोजगार सहायक देव कुमार यादव की उपस्थिति
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2026, जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बतारी के पंचायत भवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि शिविर गरिमामयी उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ एवं ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच राजू लाल श्रोते,सचिव शिव जनार्दन तथा रोजगार सहायक देव कुमार यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम सेवक लहरे मैडम,कृषि मित्र दुबराज सिंह कंवर,कृषि सखी रीमा महंत एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना रहा। बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई।
अध्यक्ष का संदेश
अध्यक्ष कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ राजू लाल श्रोते ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के बजट में कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ें।
सचिव और रोजगार सहायक का उद्बोधन
सचिव शिव जनार्दन ने कहा कि पंचायत स्तर पर किसानों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। रोजगार सहायक देव कुमार यादव ने कहा कि किसान भाई योजनाओं की जानकारी लेकर समय पर आवेदन करें। पंचायत कार्यालय में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर उपलब्ध रहेगा।
योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
शिविर में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रता नियम,पंजीयन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल संरक्षण एवं सूक्ष्म सिंचाई संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन लिए गए तथा कई किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई, जिससे उन्हें कृषि कार्यों हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
आधुनिक खेती और सामाजिक सुरक्षा पर जोर
शिविर में कृषि विशेषज्ञों ने उन्नत बीज, खाद वितरण प्रक्रिया एवं वैज्ञानिक खेती पद्धतियों की जानकारी दी। साथ ही किसान मानधन योजना के माध्यम से किसानों को पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने इस पहल की सराहना करते है।
0 Comments