माता सफुरा के मायके पुरातात्विक नगरी सिरपुर मंडल अनु.जा.मोर्चा के अध्यक्ष बने - टारजन मन्नाडे महासमुंद (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2026,भारतीय जनता पार्टी महासमुंद के जिला और विभिन्न मोर्चा के संगठन विस्तार में अनुसूचित जाति मोर्चा के सिरपुर मंडल अध्यक्ष का दायित्व टारजन मन्नाडे को दिया गया हैं। जो पूर्व में भी तुमगाँव - सिरपुर मंडल के महामंत्री रह चुके हैं उनके नियुक्त पर उसने भारतीय जनता पार्टी जिला शीर्ष नेतृत्व एव जिला अध्यक्ष अनुजाति प्रमोद सागर और सिरपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिलेस्वरी चंद्राकर का हृदय से आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया हैं। वर्तमान में श्री मन्नाडे ग्राम पंचायत जोबा के वार्ड 03 से निर्विरोध पंच भी है साथ - साथ दीप टाइल्स वर्क फिटिंग के प्रोपराइटर है।
समाज के युवाओ को स्किल डेवलपमेंट हुनर वाली कार्य टाइल्स फिटिंग, पुट्टी - पेन्टिंग, प्लंबरीग, वेल्डिंग स्टिल रेलिंग कार्य शिखने के लिए प्रेरित और सहयोग करते हैं। इस नियुक्त पर उन्हें ग्राम पंचायत जोबा के सरपंच श्याम कुमारी महिलांग,जोबा बुथ अध्यक्ष करण साहू ,वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता मनहरन साहू,मनोज बघेल, रोहित ध्रुव,भोंकलू साहू,दूर्गेश,सुभाष,शैलेस, जवाहर,सिरपुर मंडल क्षेत्र और ग्राम वासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
0 Comments