भक्ति, संस्कृति और विकास का संगम – पाली महोत्सव का भव्य समापन, क्षेत्र को मिली विकास की सौगात

भक्ति, संस्कृति और विकास का संगम – पाली महोत्सव का भव्य समापन, क्षेत्र को मिली विकास की सौगात 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 18 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का भव्य समापन छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग,श्रम,आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली में सम्पन्न हुआ। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक वैभव और जनउत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन ने क्षेत्र की गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान की।
    विकास और सुविधा से जुड़ी बड़ी घोषणाएं 
पाली शिव मंदिर से कॉलेज तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा, मुख्य मार्ग से डुमरकछार शिव मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा, पर्यटन और आवागमन सुविधा को मजबूत करने पर जोर, स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को मंच देने का प्रयास।
           प्रमुख अतिथियों के संदेश
 मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पाली महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है तथा पाली को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कोरबा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने कहा कि महाशिवरात्रि जीवन में धैर्य, संयम और आत्मबल का संदेश देती है। भगवान शिव की साधना समाज को आध्यात्मिक एकता से जोड़ती है। पाली - तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने कहा कि पाली धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगरी है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य पाली की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को सहेजते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
      समारोह में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि 
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित राम केरकेट्टा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, सरपंच केराझरिया गिरजा सत्यनारायण पैकरा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम पाली रोहित कुमार तथा कोरबा से नरेंद्र देवांगन सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव में स्थानीय, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments