लैलूंगा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में कोरबा जिले के प्रदेश सह मंत्री आयुष शर्मा का भव्य स्वागत

लैलूंगा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में कोरबा जिले के प्रदेश सह मंत्री आयुष शर्मा का भव्य स्वागत 
 छात्र समस्याओं,बौद्धिक विकास और शैक्षणिक सशक्तिकरण पर हुआ व्यापक संवाद
        विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 18 फरवरी 2026, कोरबा जिले के युवा दिलों की धड़कन एवं युवा नेतृत्व के प्रेरणास्रोत आयुष शर्मा का लैलूंगा एवं रायगढ़ 02 दिवसीय प्रवास उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। लैलूंगा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई और संगठन की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।युवाओं के लिए आयुष शर्मा के संदेश व कार्यशैली
       युवाओं के सुख-दुख के सहभागी
उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं को अपनी समस्या मानते हुए उनके समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।
      नेतृत्व व व्यक्तित्व विकास के प्रेरणास्रोत
 उन्होंने युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
      शिक्षा के साथ बौद्धिक सशक्तिकरण पर जोर
 उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं बल्कि विचार, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का माध्यम है।
      संगठन के माध्यम से छात्र हितों के प्रहरी
उन्होंने परिषद के मंच से विद्यार्थियों की आवाज को मजबूत करने और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
      युवाओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास के संचारक
 उनके प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा छात्र हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments