भक्ति और संस्कारों की सरिता में डिडोलभांठा, रामायण कथा में उमड़ा जनसैलाब

भक्ति और संस्कारों की सरिता में डिडोलभांठा, रामायण कथा में उमड़ा जनसैलाब
 रामचरितमानस जीवन को दिशा देने वाला दिव्य ग्रंथ – निकिता मुकेश जायसवाल 
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा (सुघर गांव)। 17 फरवरी 2026, उत्कर्ष युवा मानस सेवा समिति डिडोलभांठा द्वारा सरोवर, शिव मंदिर के समीप वटवृक्ष के नीचे आयोजित पंचदिवसीय रामायण कथा कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने रामायण ग्रंथ पर श्रीफल अर्पित कर भगवान श्रीराम के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। इसमें परिवार, समाज और मानव जीवन के सभी रिश्तों को निभाने की सीख मिलती है। मानस के आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं। डॉ.दुर्गेश कश्यप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इस अवसर भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामायण कथा समाज में नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अमरनाथ कौशिक भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री (हरदीबाजार) ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता मजबूत होती है, जिससे समाज का समग्र विकास संभव होता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का समिति द्वारा श्रीफल, रामनाम पट्टिका एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संतोष कौशिक, जगदीश कश्यप, सोनू कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं रामभक्त उपस्थित रहे। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments