रामभक्ति और संस्कार का संदेश निकिता मुकेश जायसवाल पहुंचे अखण्ड नवधा रामायण में 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 17 फरवरी 2026,
जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम मुड़ापार में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता निकिता मुकेश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
      कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख संदेश
1. निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा कि यदि मनुष्य अपने अंदर के विकारों को समाप्त कर ले तो वह भगवान राम के आदर्शों पर चलकर श्रेष्ठ जीवन जी सकता है तथा रामायण के बताए मार्ग को अपनाना चाहिए।
2. डॉ दुर्गेश कश्यप ने कहा कि ग्राम में निरंतर रामायण कथा का आयोजन ग्रामीणों के सौभाग्य का प्रतीक है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है।
3. अमरनाथ कौशिक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में भगवान राम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। भक्ति एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित कुंवर सिंह राज (सरपंच प्रतिनिधि मुड़ापार), लक्ष्मी श्रीवास, शंकर साहु, पितर सिंह, जगतराम साहु, विजय जायसवाल, राजकुमार पटेल, कुंजराम, झुम्मन राज, सागर राम, शारदा यादव, नीतेश पांडेय, गंभीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके पश्चात निकिता मुकेश जायसवाल ग्राम सराईसिंगार भी पहुंचीं, जहाँ उन्होंने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य सत्य, मर्यादा और सेवा भाव को अपनाना है। उन्होंने रामचरितमानस के दोहों का उल्लेख करते हुए समाज को प्रेरित किया— “परहित सरिस धर्म नहिं भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई।” “मन कर्म बचन राम पद नेहा, काल करम स्वभाव गुन देहा।” उन्होंने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।