प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
दीपका//कोरबा ( सुघर गांव )। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज दीपका क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम डिप्टी कमान्डेंट के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
प्रमुख विशेषताएँ:-
01. संयुक्त प्रयास:- सफाई अभियान को कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती शांति मदन देवी राजपूत के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया ।
02. जन-भागीदारी:- अभियान के दौरान CISF के जवानों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर क्षेत्र की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की तथा कचरा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया ।
03. अधिकारी का संदेश:- इस अवसर पर उपस्थित डिप्टी कमान्डेंट ने कहा, यह अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं है बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण और वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है जिसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पार्षद शांति मदन देवी राजपूत ने CISF के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से जनता में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है उन्होंने क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई ।
अभियान के अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ऐसे सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे ।
0 Comments