छिन्दपुर में बिजली समस्या का हुआ समाधान, राठौर के प्रयासों से ग्रामीणों को मिली राहत आवेदन पर त्वरित कार्यवाही, केवल लगने से सुचारू हुई विद्युत आपूर्ति

छिन्दपुर में बिजली समस्या का हुआ समाधान, राठौर के प्रयासों से ग्रामीणों को मिली राहत 
 आवेदन पर त्वरित कार्यवाही, केवल लगने से सुचारू हुई विद्युत आपूर्ति
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 16 फरवरी 2026, आदर्श ग्राम पंचायत छिन्दपुर में लंबे समय से बनी हुई बिजली समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। जिला कार्यसमिति सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा विधायक प्रतिनिधि (S.M.V.) कृष्णानंद राठौर द्वारा किए गए प्रयासों और आवेदन के बाद सीएसपीडीसीएल कोरबा द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए नया केवल लगाया गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू हो गई है। पूर्व में उपस्वास्थ्य केंद्र से प्राइमरी स्कूल तक एक फेस सिंगल केबल होने से ओवरलोड और वोल्टेज अप-डाउन की समस्या बनी रहती थी। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा विद्युत उपकरण भी बार-बार खराब हो रहे थे। राठौर ने इस समस्या को गंभीरता से उठाकर संबंधित विभाग को पत्र लिखकर त्वरित समाधान की मांग की थी। उनके सतत प्रयासों के चलते विभाग ने कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है। क्षेत्रवासियों ने राठौर की सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments