विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2026, एप स्टीन फाइल्स में हुए हालिया खुलासों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कोरबा में उग्र विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का ऐलान किया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा के आदेश तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में जिला कोरबा में यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला कांग्रेस का कहना है कि हालिया खुलासों ने केंद्र सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं,जिनका जवाब देश की जनता मांग रही है।
कब और कहां होगा प्रदर्शन
दिनांक 28 फरवरी 2026, समय शाम 4:00 बजे, स्थान ट्रांसपोर्ट नगर चौक,कोरबा।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
इस विरोध कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से माननीय जयसिंह अग्रवाल (पूर्व मंत्री),फूलसिंह राठिया (विधायक),पुरुषोत्तम कंवर (पूर्व विधायक), मोहित केरकेट्टा (पूर्व विधायक) साथ ही जिला, प्रदेश एवं ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक संख्या में मौजूद रहेंगे।
सभी मोर्चों को एकजुट होने का आह्वान
महिला कांग्रेस ने युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंटक,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्ष,बूथ,सेक्टर एवं जोन स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट हो कर इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही और पारदर्शिता की लड़ाई है, जिसमें हर मोर्चे की भागीदारी जरूरी है।
जिलाध्यक्षों का संयुक्त आह्वान
महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) की जिलाध्यक्ष श्रीमति कुसुम द्विवेदी एवं महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) की जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रभासिंह तंवर ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न प्रकोष्ठों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए यह संघर्ष निर्णायक साबित होगा।
0 Comments