राठौर का बजट पर प्रहार युवाओं को मिला आश्वासन, अवसर नहीं भर्ती पर सन्नाटा,शिक्षा ढांचे पर सवाल एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर का बयान

राठौर का बजट पर प्रहार युवाओं को मिला आश्वासन,अवसर नहीं भर्ती पर सन्नाटा,शिक्षा ढांचे पर सवाल एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर का बयान
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2026,राज्य बजट को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को “दिशाहीन, निराशा जनक और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला” बताते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार, भर्ती और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं की।
         भर्ती पर स्पष्ट नीति का अभाव
 राठौर ने कहा कि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा नई भर्तियों की आस लगाए बैठे थे, लेकिन शिक्षक भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए न तो समयसीमा घोषित की गई और न ही कोई स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया।
           नई योजनाओं की कमी
युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिए बजट में कोई प्रभावी नई योजना नहीं दिखी। यह सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।
        जमीनी कर्मचारियों की अनदेखी
 रसोइया संघ सहित कई कर्मचारी संगठनों की वेतन वृद्धि की मांगों को भी बजट में नजरअंदाज किया गया,जिससे जमीनी स्तर के कर्मचारियों में निराशा है।
      शिक्षा संस्थानों पर केवल घोषणाएं
नए कॉलेज खोलने की घोषणा तो हुई, परंतु स्टाफ नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था पर कोई ठोस योजना नहीं दी गई। अंत में राठौर ने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र ठोस और पारदर्शी निर्णय लेने चाहिए।

Post a Comment

0 Comments