युवा सपनों को पंख देने वाला बजट राठौर का स्वागत,वर्ष 2026-27 का बजट विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला - कृष्णानंद राठौर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 26 फरवरी 2026,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को “युवाओं के भविष्य का विजन डॉक्यूमेंट” करार देते हुए जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पेश यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।
रोजगार से उद्यमिता तक का स्पष्ट रोडमैप
राठौर ने कहा कि बजट में स्टार्टअप,स्वरोजगार और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। बिना ब्याज ऋण, सब्सिडी और तकनीकी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इससे प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को नई रफ्तार मिलेगी।
खेल और तकनीक को नई ताकत
जिला स्तर पर खेल अकादमियों की स्थापना और खेल अधोसंरचना के विस्तार को उन्होंने गेमचेंजर बताया। साथ ही AI मिशन और स्टार्टअप-NIPUN मिशन को आधुनिक छत्तीसगढ़ की नींव बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को डिजिटल तकनीक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
किसान,महिला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस
राठौर ने कहा कि बजट में किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने की योजनाएं ग्रामीण विकास को नई गति देंगी। अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प के अनुरूप यह बजट छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है।
0 Comments