उतरदा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

उतरदा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश 
 नशामुक्त और समरस समाज के लिए आगे आने का आह्वान
   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार के तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का भव्य शुभारंभ ग्राम उतरदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भादरापारा में हुआ। संस्था के प्रमुख प्राचार्य डॉ. एम.एम. वैष्णव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
        अतिथियों का प्रेरक उद्बोधन
 प्रेमचंद पटेल (विधायक) कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लाडले और लोकप्रिय विधायक ने “युवा ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। छुआछूत और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,” कहते हुए उन्होंने जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। दुष्यंत शर्मा (विधायक प्रतिनिधि) उन्होंने कहा, “एनएसएस सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का मंच है। इसे जीवन में उतारकर समाज के लिए मिसाल बनें।” लक्ष्मी बाई (सरपंच) “युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही गांव और समाज का समग्र विकास संभव है,” कहकर उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। राकेश जायसवाल (उप सरपंच) “समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं। आप सभी अपने प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाएं,” उन्होंने प्रेरित किया। मन्नू राठौर उन्होंने युवाओं को संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्य करने और गांव में जागरूकता बढ़ाने की बात कही। डॉ. के.के. दुबे (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) कहा कि “कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना के साथ किया गया कार्य ही सच्ची सेवा है,” कहते हुए उन्होंने पूरे समर्पण से शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। डॉ.एम.एम. वैष्णव (प्राचार्य) उन्होंने कहा कि “शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना ही छात्र जीवन की असली पहचान है।” श्रीमती अंजली कंवर (महिला कार्यक्रम अधिकारी) उन्होंने स्वयं सेवकों को संवेदनशील नागरिक बनकर समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इंद्रासेन यादव उतरदा के पूर्व उपसरपंच ने युवाओं से हर गतिविधि में बढ़ - चढ़कर भाग लेने और सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
     कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
 कटघोरा विधानसभा के लाडले और लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल,दुष्यंत शर्मा (विधायक प्रतिनिधि), लक्ष्मीबाई (सरपंच),राकेश जायसवाल (उप सरपंच),मन्नू राठौर, डॉ. एम.एम. वैष्णव (प्राचार्य), डॉ. के.के. दुबे (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी),अंजली कंवर (महिला कार्यक्रम अधिकारी), इंद्रासेन यादव सहित अधिक संख्या में स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी स्वयंसेवकों को टी-शर्ट, बैच और एनएसएस डायरी वितरित कर शुभकामनाएं दीं। प्रेरक संदेशों और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसने पहले ही दिन सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता की नई ऊर्जा का संचार किया।

Post a Comment

0 Comments