रतनपुर सम्मेलन में 28 जिलों की महिलाओं की भागीदारी, एकता और सशक्तिकरण पर जोर*ल
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, सर्व यादव समाज महिला समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के 28 जिलों से आई महिलाओं ने मातृशक्ति की ताकत का परिचय दिया। विशेष रूप से कोरबा जिले से भारी संख्या में युवा एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए,जिससे सम्मेलन की गरिमा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता महामाया एवं भगवान श्रीराधाकृष्ण के तेल चित्र पर पूजा-अर्चना और पुष्पमाला अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, नशामुक्ति,महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति का मूल आधार बताया। मुख्य बिंदु
प्रतिमा यादव (मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महेंद्रगढ़) उन्होंने कहा कि शिक्षित और नशामुक्त समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। महिलाओं को आगे बढ़कर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना चाहिए और जरूरतमंद बच्चों को आगे लाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। धनमती यादव (प्रदेश अध्यक्ष) समाज में व्याप्त वर्गवाद और क्षेत्रवाद को समाप्त कर आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। किरण यादव (कार्यकारी अध्यक्ष) नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिलाओं से राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
गीता यादव (संगठन महामंत्री) महिलाओं को संगठित रहकर समाज में हो रहे शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। नाथू यादव (जिला अध्यक्ष कोरबा) उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संस्कार और एकजुटता से संभव है। कोरबा से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की भागीदारी समाज के प्रति समर्पण और जागरूकता को दर्शाती है।
अनूप यादव (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष) उन्होंने युवाओं और महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय होकर नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
कोरबा से प्रमुख उपस्थिति
केदार यादव (सलाहकार), विनोद यादव,बजरंग यादव एवं दुर्गेश यादव (महामंत्री),शांति यादव (महामंत्री, जिला कोरबा), गायत्री यादव, चमेली यादव, सुनीता यादव, लक्ष्मी यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिससे सम्मेलन में कोरबा की सशक्त भागीदारी देखने को मिली।
महिला शक्ति का संकल्प
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने शिक्षा प्रसार, नशामुक्ति अभियान और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और संगठित होती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आता है। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, महिला नेतृत्व और जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, जिसने समाज को विकास की नई दिशा देने का मजबूत संदेश दिया।
0 Comments